फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Girl falls into Sutlej river while making a reel, rescued by young men.

Rampur Bushahar News: रील के चक्कर में सतलुज में गिरी लड़की, युवकों ने बचाया

Sat, 08 Nov 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
रामपुर के वजीर बावड़ी पुल पर हुआ हादसा
विज्ञापन

युवती स्वास्थ्य, ब्रौ थाना पुलिस ने दर्ज किया बयान, परिजनों के साथ भेजा घर

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के वजीर बावड़ी पुल पर रील बनाते समय एक लड़की सतलुज नदी में गिर गई। आसपास मौजूद कुछ युवकों ने तत्काल नदी में कूदकर लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे स्वस्थ बताया। कुल्लू जिले के ब्रौ थाना पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए और उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया।
हादसा शनिवार दोपहर करीब सवा एक बजे का है। पुलिस को दिए बयान में निरमंड क्षेत्र की लड़की ने बताया कि वह अपनी एक दोस्त के साथ रामपुर के वजीर बावड़ी पुल पर सोशल मीडिया के लिए रील बना रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे सतलुज में जा गिरी।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद तीन युवाओं ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। शिमला और कुल्लू जिले की सीमा पर हुई इस घटना के बाद ब्रौ थाना की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने बताया कि लड़की पूरी तरह स्वस्थ है और परिजनों के साथ घर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के बयान के अनुसार यह एक दुर्घटना थी, इसलिए किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
-नेत्र सिंह ठाकुर, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed