फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gas supply is not happening in Rupi, villagers are upset

Rampur Bushahar News: रूपी में नहीं हो रही गैस आपूर्ति, ग्रामीण परेशान

Sun, 27 Apr 2025 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
सुचारु गैस आपूर्ति से हर माह उपभोक्ता हो रहे वंचित
विज्ञापन

समय पर गैस आपूर्ति न मिलने से ग्रामीणों में रोष, व्यवस्था सुधारने की उठी मांग


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिले की दुर्गम रूपी पंचायत के हजारों ग्रामीण रसोई गैस की आपूर्ति न होने से परेशान हैं। हर माह उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति देने के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन उन्हें समय पर गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही। पंचायत में एक माह से उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति नहीं मिल पाई है। हजारों ग्रामीण बिना गैस दुश्वारियां झेल रहे हैं। पंचायत के बूरंग, पोशपा, छाडिंग, शिगारचा, हुरवा, डबलिंग, नालिंग-1, नालिंग-2, गुरगुरी और मझगांव के ग्रामीण गैस आपूर्ति का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खाद्य आपूर्ति विभाग भावानगर से ग्रामीणों को समय पर गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही। रूपी पंचायत के पूर्व प्रधान रघुदास नेगी, ग्रामीण धर्मपाल नेगी, बीरबल नेगी, हरीश नेगी, मुकेश नेगी, संजीव नेगी, किशोर नेगी अर्जुन नेगी, शिव कुमार नेगी, मनमोहन सिंह नेगी सहित अन्य का कहना है कि बीते कई माह से गैस आपूर्ति की समस्या चल रही है। बिना गैस गृहणियों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। विभाग से बार बार समस्या उठाने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा। हर माह तय समय के बाद भी ग्रामीण गैस आपूर्ति को तरस रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग से जल्द से जल्द ग्रामीणों को गैस आपूर्ति करने की मांग की है।



बीते रोज गैस एजेंसी भावानगर में विभागीय दल निरीक्षण के पहुंचा था। इस कारण गैस आपूर्ति रूपी नहीं भेजी जा सकी। सोमवार को रूपी पंचायत के ग्रामीणों के लिए गैस आपूर्ति भेज दी जाएगी। - धनवीर ठाकुर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article