{"_id":"6a00ced6137149886c0aba55","slug":"gas-cylinders-will-be-available-on-shamati-bypass-road-rampur-hp-news-c-176-1-sln1013-169098-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शामती-बाईपास रोड पर मिलेंगे गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शामती-बाईपास रोड पर मिलेंगे गैस सिलिंडर
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खुंडीधार में जाम की समस्या।
- फोटो : शिलान्यास के दौरान पूजन करते विधायक सुरेश्वर सिंह।
खुंडीधार में लग रहे जाम के बाद गैस एजेंसी ने जगह में किया बदलाव
अवैध पार्किंग बढ़ने से रोजाना होती थी वाहन चालकों को परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के पास खुंडीधार में गैस सिलिंडर वितरण के कारण लगने वाले जाम से अब लोगों को राहत मिलने लगी है। स्थानीय गैस एजेंसी ने अब शामती-बाईपास रोड के पास देवभूमि क्षेत्र में भी सिलिंडर वितरण शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नए स्थान का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि वहां वाहनों की आवाजाही कम है और सड़क चौड़ी होने के कारण जाम की समस्या नहीं बनती। इससे रोजाना खुंडीधार में लगने वाले जाम से वाहन चालकों और नागरिकों दोनों को राहत मिलेगी। पहले, लोग सिलिंडर लेने खुंडीधार में आते थे। पार्किंग की कमी के कारण वाहन सड़क किनारे खड़े करना पड़ते थे, जिससे जाम लग जाता था और लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में परेशानी होती थी। अमर उजाला ने इस समस्या को उठाया और एजेंसी व पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाया। इसके बाद एजेंसी ने सिलिंडर वितरण का स्थान बदलने का निर्णय लिया। गैस एजेंसी में पर्ची वितरण करने वाले राजेश सिंह ने बताया कि भीड़ को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि पर्ची लेने के लिए लोगों को पहले खुंडीधार आना होगा। यदि भीड़ अधिक हुई, तो सिलिंडर की एक गाड़ी देवभूमि भेजी जाएगी और वहां लोगों को पर्ची देकर इंतजार करने के लिए कहा जाएगा। भीड़ कम होने पर सभी को खुंडीधार में ही सिलिंडर दिए जाएंगे।