Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gas cylinder supply has been stalled in Bhavnagar depot for two months

Rampur Bushahar News: भावानगर डिपो में दो माह से गैस सिलिंडर की सप्लाई ठप

Fri, 30 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
भावानगर( किन्नौर)। भावानगर गैस डिपो में दो महीने से एचपी घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे लोग परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में गैस आपूर्ति की सुविधा नहीं मिला पा रही है। भावानगर गैस डिपो में सिविल कार्पोरेशन की ओर से सप्लाई दी जाती है। दो महीने से गैस सप्लाई ठप होने से लोगों के लिए खाना बनाना मुश्किल हो गया है। वनों में ग्रामीणों को लकड़ी कटान पर प्रतिबंध है। क्षेत्र के लोगों ने योगराज, संजय नेगी, कुश कपाल, प्रवीन मोयान और दलीप नेगी ने बताया कि दो महीने से गैस सिलिंडर की आपूर्ति न मिलने से भावावैली के कटगांव, यांगपा, काफनू, सुंगरा, निचार, बरी, रूपी, छोटा कंबा, बड़ा कंबा सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति निगम नियंत्रक धनवीर ठाकुर ने बताया कि एक जून से क्षेत्र में घरेलू गैस की सप्लाई नियमित की जाएगी। गैस सप्लाई करने के लिए नई टेंडर प्रकिया पूरी हो गई है और अब नए ठेकेदारों को सप्लाई दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article