फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gardeners will get improved apple saplings from January to March.

Rampur Bushahar News: बागवानों को जनवरी से मार्च तक मिलेंगे सेब की उन्नत किस्म के पौधे

Tue, 04 Nov 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
स्पर किस्म का प्रति पौधा 140 से लेकर 180 रुपये दाम पर मिलेगा, 75 रुपये में मिलेगा गुठलीदार पौधा
विज्ञापन


उद्यान विभाग ने तैयार की पौधों की नर्सरी, अप्रमाणित नर्सरियों से पौधे न लें बागवान

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के बागवानों को जनवरी से मार्च तक सेब की उन्नत किस्म के पौधे किफायती दाम पर मिलेंगे। उद्यान विभाग बागवानों को स्पर किस्म का प्रति पौधा 140 से लेकर 180 रुपये दाम पर उपलब्ध करवाएगा।
विभाग ने सेब की नर्सरी तैयार की है और बागवानों से अपील की है कि अप्रमाणित नर्सरियों से पौधे न लें। प्रदेश नर्सरी प्रबंधक सोसायटी के तहत रॉयल डिलीशियस, एडम्स सुपर चिप, जेरोमाइन, रेड विलाक्स, रेडकप बालटॉप, कैमरन सलेक्ट और किंग रॉट उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा ऑर्गन स्पर 2, स्कारलेट स्पर 2, स्लॉट स्पर, चलान स्पर, मेमां मास्टर 2284, हेक्पा गोल डेलिशियस, ग्रेनी सिमल, चैलेंजर, गालाहनिगा शनिको, शनिको गाला, गेला गला, गाला बल बकाई गाला, अल्टीमा गाला, रेडलम गाला और टी टेक्स गाला उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा नाशपाती, खुमानी, प्लम, जापानी फल और अखरोट के उत्तम किस्म के पौधे सीडलिंग और कालोनल रूट स्टॉक पर मांग अनुसार उपलब्ध रहेंगे। बागवान अपनी मांग नजदीकी उद्यान प्रसार केंद्र को दे सकते हैं। फल के पौधों की कीमत प्रति पौधा 140 सीडलिंग और रूट स्टॉक 180 रुपये निर्धारित की गई है। बादाम व प्लम का पौधा 80 रुपये और अन्य गुठलीदार पौधों का मूल्य 75 रुपये प्रति पौध निर्धारित किया है। इसके अलावा डार्क बेलन गाला, निरीसीमो गाला, किंग रॉट के पौधे ईटली से आयातित और बजौरा में तैयार किए पौध की मांग भी बागवान कर सकते हैं। जिला उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. भूपिंदर सिंह नेगी ने बताया कि उद्यान विभाग के प्रसार केंद्र पर बागवान अपनी मांग दे सकते हैं ताकि जनवरी माह से विभिन्न प्रकार की नर्सरियों का समय पर वितरण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए इन प्रसार केंद्र से करें संपर्क
निचार केंद्र सरस्वती नेगी 9459269669, भावानगर केंद्र बिप्लब 9816880290 और सरस्वती नेगी 9459269669 भावा केंद्र, ईश्वर 9805331901, जोगिंद्रा देवी 9805411426, टापरी केंद्र रोशनी देवी 8894866725, कड़छम केंद्र हरीश 8219266628 और पवन 7018462227, सांगला केंद्र हरमन 9816306792, कल्पा और रिकांगपिओ केंद्र कपिल 94189490270 और अंजलि 8580950724, रिब्बा और आकपा केंद्र संजय 8219499108, मूरंग और स्पीलो केंद्र अलकेश 7018955283, ज्ञाबुंग केंद्र रतन सिद्धार्थ 7018787966, पूह केंद्र कैसग नेगी 9418576407, राधेश 8219372475 और देवराज के 639621297 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article