{"_id":"678cfeec24ebba2c650f51ba","slug":"gardeners-started-cultivation-of-japanese-fruits-along-with-apples-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-128551-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सेब के साथ बागवानों ने शुरू की जापानी फलों की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सेब के साथ बागवानों ने शुरू की जापानी फलों की खेती
विज्ञापन
रोहड़ू उद्यान केंद्र में इस बार बिके 15 हजार जापानी फल के पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सेब के साथ बागवानों का रूझान अब जापानी फलों (परिसीमन) की ओर बढ़ना शुरू हो गया है। इस वर्ष बाजार में जापानी फल के मिले बेहतर दामों ने बागवानों को पौधे लगाने के लिए मजबूर कर दिया है। उद्यान केंद्रों में सेब से अधिक जापानी फलों की मांग है। इस बार उद्यान केंद्रों पर जापानी फलाें के पौधों की रिकार्ड बिक्री हुई है। सेब की उन्नत किस्मों की होड़ के बीच अब बागवानों ने जापानी फल की खेती करना शुरू कर दिया है। जलवायु परिवर्तन ने सेब की बागवानी पर खतरा पैदा कर दिया है। इसे देखते हुए बागवान जापानी फल के पौध अधिक लगाए जा रहे हैं। रोहड़ू उपमंडल के उद्यान केंद्रों में इस बार करीब 15 हजार जापानी फल के पौधे बिके हैं, जबकि अभी भी उद्यान केंद्रों पर पौधों की मांग आ रही है। निजी नर्सरी से भी जमकर जापानी फल के पौधे बिक रहे हैं।
इस बार जापानी फलों के पौधों की रिकार्ड बिक्री हुई है। अभी भी बागवानों की डिमांड आ रही है। काफी संख्या में बागवान जापानी फल के पौधे रोप रहे हैं।
- डाॅ. संजय कुमार, विषय वाद विशेषज्ञ, उद्यान विभाग