फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gardeners engaged in grafting work in apple orchards

Rampur Bushahar News: सेब बगीचों में ग्राफ्टिंग कार्य में जुटे बागवान

Wed, 11 Mar 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
बेहतर उत्पादन के लिए परागण प्रक्रिया का अच्छा विकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड के बागवान सेब बगीचों को संवारने में जुट गए हैं। सेब के बगीचों में बागवान ग्राफ्टिंग का कार्य कर रहे हैं। सेब के बेहतर उत्पादन के लिए परागण प्रक्रिया का यह अच्छा विकल्प है। इन दिनों बागवान फ्लॉवरिंग के समय मधुमक्खी के परागण प्रक्रिया के लिए पोलिनाइजर वैरायटी का ग्राफ्ट करने में जुट गए हैं। इससे बागवानों को पॉलिथीन में पोलिनाइजर गुच्छा लगाने की आवश्यकता नहीं होती है इसलिए आजकल बागवान अपने सेब बगीचे में ग्राफ्टिंग कार्य कर रहे हैं। इससे फ्लॉवरिंग के समय मधुमक्खी और अन्य मित्र मक्खियों को सेब सेटिंग करने में मदद मिलती है। मादा प्रजाति की वैरायटी को पोलिनेटर कहा जाता है। मादा वैरायटी से मधुमक्खी, तितलियां, अन्य मित्र मक्खियाें के परागण करने से सेब सेटिंग अच्छी होती है। प्रगतिशील बागवान चेत राम कौशल का कहना है कि फरवरी या मार्च की शुरुआत में या अक्तूबर माह में बंच ग्राफ्टिंग की जा सकती है, जिससे मादा वैरायटी से बीमे वाली टहनी काटकर सीधे कलम की जा सकती है और जब फ्लॉवरिंग का समय आता है, तो उस समय इन कलमों में फूल खिलते हैं और सेब सेटिंग में मदद करता है। उनका कहना है कि इस तकनीक को सेम ईयर सेटिंग के लिए अपनाना है, तो बिना प्रशिक्षण के दूसरी साल में भी सेटिंग के चांस रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article