Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gardeners arrived in large numbers at the HPMC office in Rohru

Rampur Bushahar News: एचपीएमसी के रोहड़ू कार्यालय में बड़ी संख्या में पहुंचे बागवान, बुलानी पड़ी पुलिस

Fri, 16 Jan 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Gardeners arrived in large numbers at the HPMC office in Rohru
रोहड़ू मेें सामान उपलब्ध न होने पर एचपीएमसी के कार्यालय में घुसी लोगों की भीड़। संवाद
बागवानों को नहीं मिल रहा पर्याप्त सामान, मची आफरातफरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। एचपीएमसी के रोहड़ू कार्यालय में उस समय अफरातफरी मच गई, जब मंडी मध्यस्थता योजना के तहत मिलने वाले सामान के लिए बड़ी संख्या में बागवान उमड़ पड़े। कार्यालय में आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध न होने के कारण हालात बिगड़ गए और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के जवानों ने करीब दो घंटे तक मौके पर रहकर बागवानों को समझाया और भीड़ को शांत किया। मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सेब खरीद के बदले बागवानों को एचपीएमसी की ओर से खाद, स्प्रे ऑयल, उर्वरक और बागवानी उपकरण उपलब्ध करवाए जाते हैं, लेकिन वर्तमान में विभाग के पास केवल सीमित मात्रा में स्प्रे ऑयल ही उपलब्ध है। खाद और अन्य जरूरी सामग्री की कमी के चलते बागवानों में भारी रोष देखने को मिला। शुक्रवार को सुबह से ही दूरदराज के गांवों से आए बागवान लंबी लाइनों में खड़े रहे। काफी देर इंतजार के बाद जब उन्हें यह पता चला कि आवश्यक सामान उपलब्ध नहीं है, तो कई बागवानों ने लाइनें तोड़ दीं और कार्यालय परिसर में एकत्र हो गए। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कर्मचारियों को कामकाज में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बागवानों का कहना है कि उन्हें रोजाना कई किलोमीटर दूर से चक्कर काटने पड़ रहे हैं। समय, पैसा और मेहनत खर्च करने के बावजूद जब कार्यालय पहुंचने पर सामान नहीं मिलता, तो नाराजगी स्वाभाविक है। उनका आरोप है कि पहले से ही सेब की खेती में लागत बढ़ चुकी है और यदि समय पर खाद व स्प्रे सामग्री नहीं मिली तो बागवानी कार्य प्रभावित होगा। उन्होंने कहा समय निकल रहे वे एचपीएमसी के चक्कर काट रहे हैं।

सीमित आपूर्ति के कारण फिलहाल स्प्रे ऑयल ही वितरित किया जा रहा है। अन्य सामग्री की मांग उच्च स्तर पर भेज दी गई है और शीघ्र ही अतिरिक्त स्टॉक आने की उम्मीद है। एक बागवान को अभी एक सौ लीटर स्प्रे ऑयल दिया जा रहा है। इसके लिए लोग कतार में खड़े रहे। सुबह से शाम तक कर्मचारियों ने लोगों को ऑयल क्रमवार दिया। भीड़ अधिक होने के कारण स्थिति को शांत करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। बागवान धैर्य बनाए रखें। हर दिन उनके पास स्टाॅक पहुंच रहा है। इसके लिए जीएम स्तर के उच्च अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। --संजय वर्मा, प्रभारी एचपीएमसी रोहड़ू।

रोहड़ू मेें सामान उपलब्ध न होने पर एचपीएमसी के कार्यालय में घुसी लोगों की भीड़। संवाद

रोहड़ू मेें सामान उपलब्ध न होने पर एचपीएमसी के कार्यालय में घुसी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article