फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Garbage is not being collected in Nagar Panchayat Kotkhai since a week

Rampur Bushahar News: नगर पंचायत कोटखाई में एक सप्ताह से नहीं उठ रहा कचरा

Tue, 21 Jan 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत कोटखाई में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना भी ठप
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



कोटखाई (रोहड़ू)। नगर पंचायत कोटखाई में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। एक सप्ताह से नगर पंचयात क्षेत्र से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना भी ठप हो गई है। इस कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। लचर सफाई व्यवस्था के प्रति स्थानीय लोगों में भारी रोष है। नगर पंचायत कोटखाई में करीब सात वार्ड हैं, जिसमें एक हजार से अधिक की आबादी है। कोटखाई बाजार में सैकड़ों दुकाने हैं। भारी मात्रा में कूड़ा रोजाना क्षेत्र से निकलता है। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की ओर से रोजाना डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र किया जाता था, लेकिन एक सप्ताह से कार्य बंद पड़ा है। व्यापारियों की दुकानों और लोगों के घरों के बाहर कूड़े के ढेर लग गए हैं। अब शीघ्र कूड़ा नहीं उठाया गया, तो स्थिति बद से बदतर हो सकती है। नगर पंचायत ने कचरा उठाने का टेंडर जिस ठेकेदार को दिया था। कुछ दिन कार्य करने के बाद उसकी लेबर भाग गई है। ऐसे में कचरा उठाने का कार्य ठप हो गया है। वार्ड-3 के पार्षद मोहित नंदा ने बताया सफाई व्यवस्था काफी खराब हो गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वार्ड नंबर-3 में बने शौचालय की स्थिति भी खराब है।



ठेकेदार की लेबर भाग गई थी। इस कारण कस्बे से कचरा नहीं उठ सका। ठेकेदार ने नई लेबर की व्यवस्था की है। कोटखाई के सभी वार्डों से सुचारु रुप से कचरा उठना शुरू हो जाएगा। - अंजलि चौहान, अध्यक्ष, नगर पंचायत कोटखाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article