फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Garbage is not being collected in Nagar Panchayat Kotkhai for three days

Rampur Bushahar News: नगर पंचायत कोटखाई में तीन दिन से नहीं उठ रहा कूड़ा

Thu, 05 Dec 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Garbage is not being collected in Nagar Panchayat Kotkhai for three days
कोटखाई नगर पंचायत में घर के बाहर लगे कूड़े के ढेर
नगर पंचायत कोटखाई में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना ठप, सफाई व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)। नगर पंचायत कोटखाई में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। यहां तीन दिन से नगर पंचायत क्षेत्र से कूड़ा-कचरा नहीं उठाया जा रहा है। डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना भी बंद पड़ी हुई है, जिससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। वहीं, लचर सफाई व्यवस्था के प्रति स्थानीय लोगों में भी भारी रोष है। नगर पंचायत कोटखाई में सात वार्ड हैं। इसमें एक हजार से अधिक आबादी है। कोटखाई बाजार में सैकड़ों दुकाने हैं। भारी मात्रा में कूड़ा रोजाना क्षेत्र से निकलता है। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की ओर से रोजाना डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित किया जाता था, लेकिन तीन दिन से कूड़ा उठाने का कार्य बंद पड़ा हुआ है। व्यापारियों की दुकानों और लोगों के घरों के बाहर कूड़े के ढेर लग गए हैं। अगर शीघ्र कूड़ा नहीं उठाया गया, तो आगामी दिनों में स्थिति बद से बदतर हो सकती है। बाजार में कूड़े-कचरे से बदबू फैल रही है और बीमारियों के पनपने खतरा है। नगर पंचायत की ओर से कचरा उठाने के लिए टेंडर कुछ दिन पहले ही आमंत्रित किए गए हैं, लेकिन कचरा उठाने का कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है।

कचरा उठाने के लिए हाल ही में टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। शुक्रवार से ही कूड़ा उठाने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। - अंजली चौहान अध्यक्ष, नगर पंचायत कोटखाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article