फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   garbage collection

रिकांगपिओ में एक अक्तूबर से डोर टू डोर उठेगा कूड़ा

Fri, 13 Sep 2019 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ में एक अक्तूबर से डोर टू डोर कूड़ा उठेगा। प्रशासन ने पोवारी के समीप जेएसडब्लू कंपनी से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाकर तैयार करवा लिया है। इस प्लांट में रिकांगपिओ क्षेत्र का वेस्ट मैटीरियल को जलाकर खाद तैयार की जाएगी। जिला किन्नौर उपायुक्त एवं अध्यक्ष साडा गोपाल चंद ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक अक्तूबर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना बनाई गई है। 3 लाख, 60 हजार रुपये में ठेेकेदार को इसका जिम्मा सौंपा गया है। कूड़ा उठाने की एवज में वसूली जाने वाली राशि को माह की 20 तारीख तक जमा किया जा सकता है। इसके लिए साडा ने 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, जिनमें 2 ड्राइवर, एक सुपरवाइजर, 10 स्वीपर और 2 इंजीनियर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत रिकांगपिओ मार्केट, सब्जी मौहल्ला, युवारंगी, सरकारी कॉलोनी, ख्वांगी, रारंग शुदारंग, मकिमरंग, तेलंगी, कोठी, ब्रेलंगी और कल्पा गांव के क्षेत्रों से डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाएगा। वहीं इस संबंध में एसडीएम कल्पा एवं सचिव साडा डॉ. अरविंद शर्मा ने लोगों से अपील की है कि इस सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को सुचारु रूप से चलाने के लिए धन की आवश्यकता भी पड़ेगी।
विज्ञापन

इसलिए साडा ने हाउसहोल्डर के लिए 50 रुपये, मिठाई की दुकान, कॉफी और बेकरी के लिए 300 रुपये, चाय की दुकान 50 रुपये, सब्जी और फ्रूट्स दुकान रिटेल के लिए 500 रुपये, शॉप्स डेली नीड्स-कपड़े की दुकान के लिए 100 रुपये, सरकारी और प्राइवेट स्कूल के लिए 200 रुपये, ऑफिस, बैंक, होमस्टे, गेस्ट हाउस, पीजी हॉस्टल के लिए के लिए 500 रुपये और रेस्टोरेंट के लिए 1000 रुपये, सरकारी कॉलेज के लिए 500 रुपये और बार के लिए 15 सौ रुपये फीस तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed