{"_id":"697c9fe1438eb857e8003569","slug":"ganvi-defeated-dharla-south-to-win-the-cricket-title-in-kyaw-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153222-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: क्याव में गानवी ने धारला साउथ को हराकर जीता क्रिकेट खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: क्याव में गानवी ने धारला साउथ को हराकर जीता क्रिकेट खिताब
विज्ञापन
रामपुर की क्याव पंचायत में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि।
मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 41 हजार और ट्रॉफी से किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सुभाष युवक मंडल क्याव की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर गानवी की टीम ने कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष दीप कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजक कमेटी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला गानवी और धारला साउथ के मध्य खेला गया। गानवी ने पहले खेलते हुए 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धारला की टीम 80 रन ही बना पाई। गानवी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 41 हजार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 21 हजार और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। समारोह की अध्यक्षता सुभाष युवक मंडल के अध्यक्ष यशवंत जिश्टू ने की। खेल उत्सव में भाजयुमो पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंडलों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि दीप कुमार ने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व की भावना भी पैदा करते है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं से छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। समारोह में भाजयुमो के उपाध्यक्ष शुभम चौधरी और महामंत्री सुशांत सैनी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे और युवाओं का मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर सराहन मंडल के उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, मनीष यादव, राजेश मेहता, केहर नेगी और प्रेम थनेल सहित कई अन्य मौजूद रहे।