{"_id":"6aa400783c958102140d2aa7","slug":"ganvi-clinched-the-volleyball-title-in-the-girls-category-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-169473-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छात्रा वर्ग में गानवी ने वॉलीबॉल का खिताब अपने नाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छात्रा वर्ग में गानवी ने वॉलीबॉल का खिताब अपने नाम किया
विज्ञापन
सराहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
सराहन के नलाटी स्टेडियम में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में सराहन खंड के 17 स्कूलों के 521 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। समापन समारोह में सराहन पंचायत के प्रधान सोहन पांटू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। छात्र वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एसपीएस डोभी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरपारा दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजेता बना और एसपीएस डोभी उपविजेता रहा। एसपीएस झाकड़ी ने भी कबड्डी में जीत दर्ज की, जिसमें जेपीएस झाकड़ी दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो बॉयज वर्ग में काओबील सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने खिताब जीता। छात्रा वर्ग में गानवीं ने वॉलीबॉल का खिताब अपने नाम किया, वहीं शाहधार उपविजेता रही। कबड्डी में जेपीएस झाकड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और सीनियर सेकेंडरी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में गानवीं ने पहला और सरपारा ने दूसरा स्थान हासिल किया। योग प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्यूरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।