फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   function in gandhi jayanti

गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाकर किया जागरूक

Wed, 02 Oct 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
रामपुर/ब्रौ/रिकांगपिओ। रिकांगपिओ में गांधी जयंती के मौके पर जिला प्रशासन और विभिन्न स्कूली बच्चों ने फिट इंडिया मूवमेंट और स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता रैली को रामलीला मैदान से कार्यकारी उपायुक्त अश्वनी कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कार्यकारी उपायुक्त ने प्लास्टिक, कचरा मुक्त और स्वच्छ भारत की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


विज्ञापन


डाइट के विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान के बारे में नाटक के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया। रिकांगपिओ में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई की। इस मौके पर उप निदेशक शिक्षा विभाग पद्म बिष्ट, नरेंद्र शर्मा, अर्जुन सिंह नेगी, टाशी नेगी और प्रतिश्वरी और विभिन्न पंचायत प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रानी रत्न कुमारी मेमोरियल रावमापा नोगली में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्राचार्य जयंती धीमान, संजय शर्मा, बिशंभर भारद्वाज, बलवंत ठाकुर सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
वहीं ननखड़ी तहसील की आईटीआई देलठ में भी प्रशिक्षुओं ने रैली निकाली और स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर आईटीआई के प्रधानाचार्य एलआर वर्मा शिक्षक सुनील कुमार, गीतानंद, सीता ठाकुर, रवि मौजूद रहे।
वहीं दत्तनगर स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान छेड़ा। स्कूल के शिक्षकों ने दत्तनगर बाजार में दौड़ का आयोजन किया। वहीं अंतरसदनीय फैंसी ड्रेस, भजन, प्रार्थना और एकलगान जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। फैं सी ड्रेस में विवेकानंद सदन ने पहला, सुभाष सदन द्वितीय, प्रार्थना प्रतियोगिता में सुभाष सदन प्रथम, इंदिरा और लक्ष्मी सदन ने द्वितीय, भजन में विवेकानंद सदन प्रथम और सुभाष सदन द्वितीय, एकल गान में समीर ने पहला और अविनाश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य निशा कुमारी, सुदर्शन शर्मा, चेतन शर्मा, बिंदू कश्यप, श्यामदत्त, विपिन कुमार और नीरू शर्मा मौजूद रहे।
रचोली स्कूल मेें चलाया सफाई अभियान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रचोली में गांधी जयंती के मौके पर छात्रों और अध्यापकों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। वहीं प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। छात्रों ने रैली निकाल कर ग्रामीणों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे भी जागरूक किया। स्कूल प्रधानाचार्य रजनी डोगरा ने अपने संबोधन में छात्रों को प्लास्टिक के प्रयोग से होने नुकसान को विस्तार से समझाया। इस मौके पर शिक्षक जगदेश शर्मा, सुशील वर्मा, ज्ञान खाची, भोला दत्त, गोविंद पालसरा सहित बीएड के प्रशिक्षु अध्यापक रंजीत ठाकुर मौजूद रहे।

- बुशहर बीएड संस्थान ने निकाली रैली
बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में गांधी जयंती के मौके पर फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें संस्थान परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाया गया और खेलकूद, कविता पाठ आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष डीडी मेहता, सचिव पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, निदेशक ई. राजीव शर्मा सहित कार्यवाहक प्राचार्य वर्षा ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
- पीजी कॉलेज परिसर में भी जगाई स्वच्छता की अलख
पीजी कॉलेज रामपुर में बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत इको क्लब सोसायटी द्वारा कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर एसोसिएट प्रो. सतपाल खूंद, क्लब के सदस्य कपिल, आरती, नेहा, शालिना और छात्र हॉस्टल के सदस्य मौजूद रहे। वहीं शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना के छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

रानी रत्ना कुमारी स्कूल नोगली में स्वच्छता अभियान के दौरान शिक्षको के साथ छात्र और छात्राएं

रानी रत्ना कुमारी स्कूल नोगली में स्वच्छता अभियान के दौरान शिक्षको के साथ छात्र और छात्राएं- फोटो : RAMPUR-HP

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed