फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Fraud of Rs 16.70 lakh in Punjab National Bank Nirmand

Rampur Bushahar News: पंजाब नेशनल बैंक निरमंड में 16.70 लाख का फर्जीवाड़ा

Wed, 05 Feb 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मैनेजर ने दो खातों से निकाले पैसे, बिना ग्राहकों की सहमति के ट्रांजेक्शन की
विज्ञापन

वर्तमान मुख्य प्रबंधक ने धोखाधड़ी का मामला करवाया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (रामपुर बुशहर)। कुल्लू जिले के निरमंड में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बड़ा घोटाला सामने आया है। बैंक के वर्तमान मुख्य प्रबंधक कपिल मट्टा ने पूर्व प्रबंधक अमित के खिलाफ 16.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। मामले में दो ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की गई है। पहली शिकायत छाया दत्त की थी, जिन्हें 58 लाख रुपये का केसीसी ऋण मंजूर हुआ था। छाया ने 16 मई, 2024 को शिकायत की थी कि उन्होंने केवल 38 लाख रुपये ही निकाले, लेकिन उनके खाते से 10 लाख रुपये अधिक निकाल लिए गए हैं। दूसरे मामले में रतन दास को 20 लाख रुपये का केसीसी ऋण मिला था। इनके खाते से 6.70 लाख रुपये बिना सहमति के निकाल लिए गए। बैंक की आंतरिक जांच में भारतीय रिजर्व बैंक के इंटरनल सीनियर ऑडिटर हरिंदर चौहान ने पुष्टि की है कि कुल 16.70 लाख रुपये की गैर ऋण धोखाधड़ी हुई है। ये घटनाएं अमित के कार्यकाल 6 मई, 2023 से 6 फरवरी, 2024 के दौरान हुई है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन के अनुसार पुलिस ने सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है और बैंक खातों की विस्तृत जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed