फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Four zones created for door-to-door garbage collection in Kinnaur

Rampur Bushahar News: किन्नौर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए बनाए चार जोन

Thu, 22 May 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Four zones created for door-to-door garbage collection in Kinnaur
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में शुरू हुई डोर टू डोर कचरा उठाने की योजना। संवाद
तीन सुपरवाइजर की देखरेख में घर-घर से उठाया जाएगा कचरा
विज्ञापन

गीला और सूखा कचरा अलग-अलग लगाएंगे ठिकाने
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग उठाने की मुहिम रंग लाने लगी है। अब स्वच्छता को बनाए रखने के लिए साडा ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए चार जोन बनाए हैं, जिनमें तीन सुपरवाइजर की देखरेख में घर-घर से कूड़ा-कचरा को उठाया जाएगा। रिकांगपिओ के साथ लगतीं पंचायत कोठी, ख्वांगी, सुधारंग, यौवरंगी, कल्पा और तेलंगी के साथ लगते कुछ स्थानों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए साडा ने यह पहल की है। साडा के सचिव अमित ने बताया कि कूड़े-कचरे को दो अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग बोरियों में डालना होगा। उन्होंने कहा कि ख्वांगी में सोमवार को मुख्य मार्किट, तेलंगी हवाघर, ख्वांगी, मंगलवार को मुख्य मार्किट, तेलंगी हवाघर, सुधरा नग देखो, ख्वांगी, बुधवार को मुख्य मार्किट, तेलंगी हवाघर, ख्वांगी, वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को मुख्य मार्किट, तेलंगी हवाघर, ख्वांगी, रविवार को मुख्य मार्किट और ख्वांगी में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जाएगा। कचरा देने के लिए लोग सुपरवाइजर नैंसी जिन के नंबर 8091013845 से संपर्क कर सकते हैं। इन स्थानों के लिए गाड़ी चालक सत्य प्रकाश फोन नंबर 9816681627 से संपर्क किया जा सकता है।
सोमवार को एसडीएम कॉलोनी से अस्पताल मोड, मंगलवार को एसडीएम कॉलोनी से अस्पताल मोड और कोठी मंदिर गेट, बुधवार और वीरवार को एसडीएम कॉलोनी से अस्पताल मोड, शुक्रवार को एसडीएम कॉलोनी से अस्पताल मोड, बुद्धि मंदिर और सेटेलाइट गेट तक घर-घर जा कर कचरा उठाने के लिए ठेकेदार का मजदूर आएगा। कल्पा, शुदारंग, रिकांगपिओ के मुख्य बाजार के लिए सुपरवाइजर सत्य प्रकाश के नंबर 9816681627 और गाड़ी चालक दीपू के नंबर 9317112552 संपर्क किया जा सकता है। तीसरे जोन में सोमवार को बस स्टैंड, सब्जी मोहल्ला मार्किट, पोस्ट ऑफिस अस्पताल से डाइट मोड, मंगलवार को बस स्टैंड, सब्जी मोहल्ला मार्किट पुलिस स्टेशन, रेस्ट हाउस, भगवती मोड और बरेलांगी, बुधवार को शिवलिंग व्यू, जवाहर नवोदय स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिकांगपिओ सब्जी मोहल्ला मार्किट, वीरवार को बस स्टैंड, सब्जी मोहल्ला मार्किट, केपी स्कूल, अस्पताल से डाइट मोड, शुक्रवार को बस स्टैंड, सब्जी मोहल्ला मार्किट पुलिस स्टेशन, रेस्ट हाउस, भगवती मोड और बरेलांगी, शनिवार को शिवलिंग व्यू, जवाहर नवोदय स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिकांगपिओ, सब्जी मोहल्ला मार्किट और सीजेएम कॉलोनी में कचरा उठाया जाएगा। गाड़ी चालक राजू के नंबर 7807700670 पर संपर्क कर सकते हैं। चौथे जोन में फोरेस्ट कॉलोनी, आसरंग मोहल्ला, जल शक्ति कॉलोनी, बाइपास रोड, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल रोड, मंगलवार को कृष ऑटो, पुलिस लाइन, अंगूराम मोहल्ला, बुधवार को फॉरेस्ट कॉलोनी, आसरंग मोहल्ला, बाइपास रोड, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल कॉलोनी, रोड, जेल और देखो शामिल हैं। वीरवार को कुष ऑटो, पुलिस लाइन, अंगूराम मोहल्ला और अजीन निवास, शुक्रवार और शनिवार को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल रोड शामिल हैं। इस क्षेत्र के सुपरवाइजर समीक्षा के मोबाइल नंबर 7087458255 और गाड़ी चालक कमल के 9317592328 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 8219265687 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस कूड़े कचरे को एकत्रित कर पावरी प्लांट में डाला जाता है, जिसके मुखिया गुडग़ांव के हीलिंग हिमालय एनजीओ के ऑपरेशन मुखिया जसजीत नाइक ने बताया कि सफाई कार्यक्रम के दौरान दो लड़कियों को पब्लिक को गीला और सूखा कचरा को अलग करने और स्वच्छता बनाए रखने, सूचना देने के लिए रखा गया है।

जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में शुरू हुई डोर टू डोर कचरा उठाने की योजना। संवाद

जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में शुरू हुई डोर टू डोर कचरा उठाने की योजना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed