{"_id":"63c3e0404dcf4a7d066e4958","slug":"four-snow-leopard-sign-in-thang-sangla-rampur-hp-news-c-19-1-32075-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: थांग में हिम तेंदुए दिखने से क्षेत्र के लोग खौफजदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: थांग में हिम तेंदुए दिखने से क्षेत्र के लोग खौफजदा
विज्ञापन
लियो-हांगो संपर्क सड़क पर एक साथ दिखे चार हिम तेंदुए
संवाद न्यूज एजेंसी सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की पूह पंचायत के बाद अब साथ लगती हांगो, चुलिंग और लियोग पंचायत में हिम तेंदुओं को देखा गया है। इससे इन पंचायतों की हजारों की आबादी में खौफ बना हुआ है। ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग से रिहायशी इलाकों में सीसीटीवी कैमरे और पिंजरे लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने विभाग के कर्मचारियों की गश्त बढ़ाने का भी मामला उठाया है।
गौर हो कि बीते शनिवार को पूह विकास खंड की लियो हांगो-संपर्क सड़क पर दोपहर के बाद थांग नामक स्थान पर चार हिम तेंदुओं को एक साथ घूमते हुए देखा गया। क्षेत्र में हिम तेंदुओं की दस्तक के बाद ग्राम पंचायत हांगो, चुलिंग और लियो के ग्रामीणों में भय की स्थिति बनी हुई है। हांगो पंचायत के प्रधान सूरजमौनी पालचे, प्रधान लियो नम्ज्ञाल नेगी, ग्रामीण रामजगत नेगी, राजेंद्र लामा, करन लोक्टस सहित पूह खंड के ग्रामीणों ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में हिम तेंदुए दिखने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। हजारों ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि रिहायशी इलाकों में इन तेंदुओं से बचाव के दृष्टिगत उचित कदम उठाए जाएं। डीएफओ किन्नौर अरविंद कुमार ने बताया कि पूह खंड के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में चार हिम तेंदुए घूमने की सूचना दी है। हिम तेंदुओं का स्वभाव आदमखोर नहीं होता है। इसलिए इन्हें पकड़ा नहीं जाता। हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। अगर ये तेंदुए रिहायशी इलाकों में आए तो उसको लेकर पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।