फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Four rooms of house burnt in gharot village of Sari Panchayat

सरी पंचायत के घरोत में चार कमरे जले

Mon, 08 Nov 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Four rooms of house burnt in gharot village of Sari Panchayat
सरी पंचायत के घरोत में रविवार रात आग से राख हुआ घर - फोटो : RAMPUR-HP
चौपाल ( रोहडू) सरी पंचायत के गांव घरोत (बमनोल) में रविवार देर शाम आग लगने से लकड़ी से निर्मित चार कमरों का मकान और रसोईघर जल गया। परिवार के सदस्यों ने भाग कर जान बचाई। आग की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वे न घर बचा सके न ही सामान।
विज्ञापन

पटवारी वृत्त सरी अनिल शर्मा ने बताया कि इंद्रा देवी पत्नी स्वर्गीय सन्यासी निवासी घरोट (बमनोल) दो बेटों अमर दत्त और नरेंद्र दत्त के साथ रसोईघर घर में खाना बना रही थी। उस समय सिलेंडर से पाइप छूट गई। पाइप के आग पकड़ने पर घरवाले घबरा कर बाहर की तरफ भागे। उन्होंने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। जब तक लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे तब तक रसोई में रखे कपड़ों और लकड़ी से बने रसोईघर ने आग पकड़ ली थी। लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। इस दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया और यह काबू से बाहर चली गई।
विज्ञापन

प्रशासन ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत दे दी है। प्रशासन ने राजस्व विभाग को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग की रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी मैन्युअल के तहत सरकारी दी जाएगी। अग्निकांड में इंद्रा का परिवार तन पर पहने कपड़ों के सिवा कुछ भी नहीं बचा पाया। पीड़ित परिवार की सारे जीवन की जमा पूंजी आग की भेंट चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। एसडीएम चौपाल चेत सिंह के निर्देश पर पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed