{"_id":"60a8faec8ebc3e73e94c9ed8","slug":"four-people-arrested-for-gambling-in-rekong-peo-rampur-hp-news-sml371101465","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ में जुआ खेलते धरे चार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ में जुआ खेलते धरे चार लोग
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम ने रिकांगपिओ के साथ लगते कोठी में सरकारी आवासीय क्षेत्र से चार लोगों को जुआ खेलते हुए दबोचा है। पुलिस ने इनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम प्रभारी कुलदीप डोगरा की अगुवाई में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने रिकांगपिओ के साथ आवासीय क्षेत्र में दबिश देकर चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा।
टीम ने चारों लोगों से 5520 रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने नेपाली मूल के चारों लोगों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। जुआ खेल रहे चार लोगों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।