फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Four panchayats of Chopal presented the region's issues before the Chief Minister and ministers

Rampur Bushahar News: चौपाल की चार पंचायतों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के समक्ष रखीं क्षेत्र की समस्याएं

Thu, 27 Aug 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल। चौपाल उपमंडल के बाहल परगना की चार पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भी भेंट की। हिमफैड सदस्य महेश सिंह ठाकुर ने इस प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता की। प्रतिनिधिमंडल में जावग छमरोग पंचायत प्रधान पूनम सरोल्टा, थुंदल पंचायत प्रधान प्रियंका संघाइक और जोड़ना पंचायत प्रधान शकुंतला पंवार शामिल थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री और दोनों मंत्रियों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने बताया कि बाहल क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी लोगों को शिमला या सोलन जाना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने पीएचसी भवन, सड़क कनेक्टिविटी, स्कूलों में स्टाफ और आधारभूत ढांचे की मांगें रखीं। पुलबाहल बस स्टैंड के पास पहाड़ी से बने खतरे का मुद्दा भी उठाया गया। पिछले वर्ष भूस्खलन से कई दुकानें बंद हुई थीं और एक विशाल चट्टान अभी भी खतरा बनी हुई है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से बाहल क्षेत्र का दौरा करने का आग्रह किया। महेश ठाकुर ने कहा कि पूरे चौपाल क्षेत्र में लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। झीना-बासाधार से चारों पंचायतों की सड़क कनेक्टिविटी को भी प्राथमिकता दी जा रही है। प्रधान पूनम सरोल्टा ने बताया कि पुलबाहल चारों पंचायतों का केंद्र है। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान के आश्वासन पर मुख्यमंत्री व मंत्रियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article