फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   four children passes army school exam

Rampur Bushahar News: हिमालयन स्कूल के चार छात्रों ने पास की सैनिक स्कूल की परीक्षा

Wed, 01 Mar 2023 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू के चार बच्चों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें छठी कक्षा से पार्थ सुनानटा, सोमाक्ष डंठीयान, किंजल साकटा और तनवी देल्ठी ने ऑल इंडिया स्तर की परीक्षा को उत्तीर्ण करके स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन में उत्साह है। हिमालयन पब्लिक रोहड़ू के चेयरमैन दिनेश शर्मा और प्रधानाचार्य रंजू शर्मा ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कूल और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि बच्चों ने ऑल इंडिया सैनिक परीक्षा पास की है। परीक्षा जनवरी में आयोजित हुई थी। उन्होंने सफलता का श्रेय बच्चों की मेहनत और उनको समस्त शिक्षकों को दिया है। उन्होंने अभिभावकों को भी उपलब्धि के लिए बधाई दी है। स्कूल के अध्यापक नागेंद्र लूटा, जगदेव चौहान, पवन सूर्यान, बलवंत शर्मा, पृथ्वी राज नेगी, कुमारी आरती चोपड़ा, स्वीटी शर्मा, नितिका राठौर, सुरुचि शर्मा, बंदना शर्मा और महिमा औपटा ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed