{"_id":"66741a6e47c5010afb0e7e90","slug":"former-chief-minister-late-virbhadra-singh-23rd-birth-anniversary-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-117659-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती 23 को मनाई जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती 23 को मनाई जाएगी
विज्ञापन
जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की ओर से 23 जून को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान तीसरे रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि 23 जून को आधुनिक हिमाचल प्रदेश के निर्माता स्व. वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग आकर रक्तदान करें और अपने नेता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दें। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस की विशेष बैठक राज दरबार परिसर में होगी। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों का आना अति आवश्यक है। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी जोन अध्यक्ष और पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक, बागवानी, पेंशनर, भूतपूर्व सैनिक सेल, सोशल मीडिया, जिला परिषद अध्यक्ष, पंचायत समिति अध्यक्ष, सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान, नगर परिषद अध्यक्ष, सभी सदस्य और कांग्रेस की सभी फ्रंट ऑर्गनाइजेशन इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।