फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Forest property worth lakhs damaged due to forest fire in Racholi

Rampur Bushahar News: सूखे की मार, धधक रहे जंगल, धुआं-धुआं नियम

Sat, 17 Jan 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Forest property worth lakhs damaged due to forest fire in Racholi
रामपुर के साथ लगते जगातखाना क्षेत्र में फैली आग। संवाद
. वन विभाग फैला रहा जागरूकता, फिर भी नहीं थम
विज्ञापन

रही आग की घटनाएं

. रचोली
में जंगल में फैली आग से लाखों की वन संपदा को नुकसान

. हर साल जंगल चढ़ रहे आग की भेेंट, कार्रवाई अब तक एक पर भी नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सूखे की मार, धधक रहे जंगल और धुआं-धुआं वन संरक्षण के नियम। इन दिनों रोहड़ू, किन्नौर और रामपुर उपमंडल में ऐसे ही हालात देखने को मिल रहे हैं। लंबे समय से चल रही सूखे की मार से जहां किसानों-बागवानों की परेशानी बढ़ी हुई हैं, वहीं सूखे के कारण जंगल भी जल रहे हैं। कई महीने से बारिश-बर्फबारी न होने से जंगलों में फैल रही आग भयानक रूप धारण कर रही है। शुक्रवार रात को शहर के साथ सटी रचोली पंचायत का जंगल आग से धधक उठा। जंगल में फैली आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। उपमंडल के कई ग्रामीण क्षेत्रों के जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। वन विभाग ने जागरूकता अभियान चलाए। इसके बावजूद उपमंडल रामपुर में जंगलों में आग की कई घटनाएं सामने आईं। बीते दिनों उपमंडल के भद्राश, 12/20 क्षेत्र के जंगलों में फैली आग ने वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचाया। शुक्रवार देर शाम को वन विभाग के मुख्य कार्यालय से कुछ ही दूर रचोली पंचायत के जंगल में आग भड़क उठी। आग से समूचे क्षेत्र में धुएं की समस्या बढ़ गई। अब सवाल उठता है कि हर वर्ष उपमंडल के जंगलों में आग भड़कती है। आग से करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। इसके बावजूद अब तक आग लगाने वाला कोई भी व्यक्ति वन विभाग के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। कई महीने से वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को वनों के संरक्षण और आग से बचाने के बारे में जागरूक कर रहे हैं, लेकिन इसका भी असर दिखाई नहीं दे रहा है। हर वर्ष विभाग लाखों पौधे रोपकर जंगल के विस्तारीकरण के अभियान चलाता है, लेकिन जंगल में लगने वाली आग में ये पौधे नष्ट हो रहे हैं। विभाग के पौधरोपण अभियान भी शरारती तत्वों की लगाई आग की भेंट चढ़ रहे हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण तो दूर नया वन क्षेत्र तैयार करना भी मुश्किल हो रहा है। रचोली पंचायत के साथ लगते जंगल में फैली आग से पेड़ पौधों सहित वन्य जीवों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे पूर्व शहर के साथ सटे जगातखाना क्षेत्र में भी आग से काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article