फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   forest fire in sharot forest

Rampur Bushahar News: शरोट के जंगल में भड़की आग, वन संपदा राख

Sat, 28 Jan 2023 10:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
forest fire in sharot forest
नित्थर के शरोट के जंगल में भड़की आग - फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत देहरा और वन वृत लूहरी के अंर्तगत शरोट के जंगल में आग से बहुमूल्य वन संपदा राख हो गई है। जंगल में शुक्रवार शाम से आग लगी है जो कि लगातार फैलती जा रही है। इससे आसपास के रिहायशी क्षेत्रों और बगीचों के इसकी चपेट में आने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आग शरारती तत्वों द्वारा कोयल- बॉयल-रामपुर सड़क से लगाई गई है। इससे दर्जनों चीड़ के पेड़ों के साथ ही वन संपदा जलकर राख हो गई है।
हालत यह है कि आग की बढ़ती घटनाओं को लेकर वन विभाग बेबस नजर आ रहा है। हालांकि वन विभाग के कर्मियों और स्थानीय निवासी धर्मपाल, राम प्रकाश और स्वारू राम सहित अन्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को आग पर काबू पाया। रेंज अधिकारी वन विभाग नित्थर किशोरी लाल ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं कि आग से वन संपदा नष्ट न हो। शरारती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जंगलों में आग न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed