{"_id":"63f5018961205b6e880193a1","slug":"forest-fire-aani-apple-plant-brunt-rampur-hp-news-c-19-1-67481-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तनोडा जंगल में भड़की आग, सैकड़ों सेब के पौधे जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तनोडा जंगल में भड़की आग, सैकड़ों सेब के पौधे जले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। आनी के कराणा के तनोडा के जंगल में दो दिन से भयंकर आग लगी है। इस अग्निकांड में जंगल के साथ लगते सैकड़ों सेब के पौधे जलकर राख हो गए हैं तो वहीं करोड़ों की वन संपदा भी राख हो गई है। इसके अलावा लोगों की दर्जनों घास की टोलियां भी जल गई हैं।
जंगल के कई किलोमीटर के हिस्से में लगी आग से असंख्य वन्य जीव जंतुओं की काल का ग्रास बन गए हैं। आग फैली हुई कराणा के जंगल तक आ पहुंच गई है। जंगल में लगी आग में कई बागवानों के सैकड़ों सेब के पौधे भी जलकर राख हो गए हैं। इसमें कराणा निवासी संजय शर्मा, राकेश कुमार, ध्यान सिंह, प्रवेश कुमार, दीवान ठाकुर, दलीप शर्मा, जीमट राम, शेर सिंह और अनेक बागवान शामिल हैं।
वहीं खेतों में रखा पशुओं का चारा भी जल गया है। इससे अब लोगों के सामने पशु चारे का संकट भी खड़ा हो गया है। प्रभावितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग उठाई है। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों ने सरकार से जंगलों में आग लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।