फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Forest Department, Candidates should submit the documents, SDM Rampur Bushahr,

Rampur Bushahar News: वन मित्र भर्ती के उत्तीर्ण पहले तीन स्थानों पर रहे अभ्यर्थी करें दस्तावेज जमा

Sun, 17 Nov 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन, कोटगढ़ वन रेंज के लिए 18, 19 को पहुंचना होगा एसडीएम कार्यालय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। वन विभाग की ओर से वनों के संरक्षण को लेकर वन मित्रों की भर्ती की जा रही है। वन मित्रों की भर्ती के लिए कोटगढ़ और कुमारसैन रेंज की 21 बीटों के लिए उत्तीर्ण वन मित्रों को 18 और 19 नवंबर को अपने असली दस्तावेज संबंधित एसडीएम कार्यालय कमेटी के पास जमा करवाने होंगे। डीएफओ कोटगढ़ अरुण कुमार ने बताया कि वन रेंज कुमारसैन और कोटगढ़ के अंतर्गत आने वाली 17 वन बीटों के लिए पहले तीन स्थानों पर रहे वन मित्र अभ्यार्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए हैं, जिन्हें कुमारसैन एसडीएम कार्यालय कमेटी के पास 18 नवंबर को अपने असली दस्तावेज पेश करने होंगे। कुमारसैन रेंज के अंतर्गत ही ठियोग उपमंडल में पड़ने वाली चार बीटों के लिए धारकंदरू, शिलारू, बिजलीधार और शरमला के लिए भी उत्तीर्ण मेरिट में रहे पहले तीन अभ्यर्थियों को भी कॉल लेटर जारी किए जा चुके हैं। उन्हें 19 नवंबर को एसडीएम कार्यालय कमेटी ठियोग में अपने असली दस्तावेज जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed