फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   For the first time in July, the price of apples fell by up to Rs 1,000 per box

Rampur Bushahar News: पहली बार जुलाई में एक हजार रुपये तक घटे प्रति पेटी सेब के दाम

Mon, 28 Jul 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। सेब सीजन के इतिहास में पहली बार जुलाई में सेब के दाम में रिकाॅर्ड गिरावट देखने को मिल रही है। अभी सेब सीजन ने पूरी तरह रफ्तार भी नहीं पकड़ी है। इससे पहले दाम में प्रति पेटी एक हजार रुपये तक गिरावट आ गई। सेब सीजन के शुरुआती दौर में ही गिरते दामों ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। पूरे देश की मंडियोंं में एक साथ दाम गिरने का खरीदार और आढ़ी अलग-अलग तर्क दे रहे हैं। पिछले साल दस अगस्त तक अच्छे सेब के दाम प्रति पेटी 35 सौ रुपये तक परवाणू, पराला और हरियाणा की मंडियों में बागवानों को मिल रहे थे। इस साल जुलाई में सीजन की शुरुआत में केवल एक सप्ताह तक बागवानों को सेब के 32 सौ रुपये तक प्रति पेटी दाम मिले। एक सप्ताह के भीतर सेब के दाम एक हजार रुपये प्रति पेटी घट गए हैं। जिस सेब के दाम सप्ताह पहले 32 साै रुपये रहे। अब वही सेब दो हजार से 22 सौ रुपये तक बिक रहा है। मध्यम क्वालिटी का सेब 14 सौ रुपये से 17 सौ रुपये तक पहुंच गया है। सोमवार को पिंजौर की मंडी में अवकाश रहने के कारण सोलन, पराल, परवाणू की मंडियों में खूब सेब पहुंचा। हिमाचल की मंडियों में अधिकांश आढ़ती दर लगा कर छोटे सेब की कुल कीमत का तीस प्रतिशत तक कटौती कर रहे हैं। ऊपर से सोमवार को फिर दो सौ तक की गिरावट दर्ज हुई है।
मंडियों में कम गुणवत्ता का सेब अधिक आने से खरीदार को नुकसान हो रहा है। इस कारण दाम में गिरावट हो रही है। पहली बार इस साल जुलाई में सेब के दाम में गिरावट देखने को मिली है। -कंवल किशोर महाजन, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन पिंजौर
विज्ञापन


अधिक बारिश के कारण और पत्ते खराब होने से सेब की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। लोगों ने हल्का सेब मंडियोंं तक पहुंचाया। बागवान फसल को अच्छी तरह तैयार होने दें, तो बाजार में उसके दाम ठीक ही मिल जाते हैं। -- आग्रदास ठाकुर, पूर्व उद्यान विकास अधिकारी --
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article