फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   For the first time four foreign nationals visited Kinnar Kailash

किन्नर कैलाश यात्रा में इसर चार विदेशी नागरिकों ने की यात्रा

Fri, 19 Aug 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नर कैलाश यात्रा में पहली बार 4 विदेशी नागरिकों के साथ 16 राज्यों और 2 केंद्रीय शासित प्रदेशों के 2957 श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है । अब आधिकारिक तौर 15 अगस्त के बाद यह यात्रा बंद कर दी है।
विज्ञापन

यह जानकारी कल्पा खंड के एसडीएम डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 4 विदेशी पर्यटक जो कि 3 पुरुष और एक महिला इजराइल से किन्नर कैलाश के दर्शन के लिए पहुंचे थे अभी तक 2956 लोगों ने किन्नर कैलाश यात्रा पूर्ण की।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से पहली बाद किन्नर कैलाश यात्रा जाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। इसमें ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से कुल 900 श्रद्धालुओं और 1751 श्रद्धालुओं ने ऑफ लाइन माध्यम से पंजीकरण करवाया। इसके अलावा 1182 श्रद्धालुओं का किन्नर कैलाश समिति की ओर से तांगलिग स्थित बेस कैंप में मौके पर ही पंजीकरण किया गया। जानकारी के अनुसार इस बार कुल 3833 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया है। इन श्रद्धालुओं में हिमाचल प्रदेश से 640, पंजाब से 300, दिल्ली से 250, केरल से 34 ,उत्तर प्रदेश से 295 , महाराष्ट्र से 138, राजस्थान से 110, बिहार से 157, हरियाणा से 180, गुजरात से 172, जम्मू से 64, असम से 16, उत्तराखंड 139 चंडीगढ़ से 160, मध्य प्रदेश से 106, ओडिशा से 42, वेस्ट बंगाल से 124 और कर्नाटक से 24 श्रद्धालुओं ने किन्नर कैलाश यात्रा में भाग लिया । उन्होंने पुलिस विभाग, स्थानीय ग्राम पंचायत, देवता कमेटी और जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित कर्मचारियों का यात्रा को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 15 अगस्त से बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed