फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   food

पारंपरिक व्यंजनों से महका राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव

Sun, 03 Nov 2019 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय किन्नौर उत्सव में लोग लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी ले रहे हैं। रिकांगपिओ में चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से महक रहा है। रिकांगपिओ बाजार स्थित किन्नौरी मार्केट में महिलाओं की ओर से लजीज व्यंजन तैयार कर लोगों के लिए परोसे जा रहे हैं। महोत्सव में हर कोई इसका स्वाद चखे बिना रह रहा है। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोग पारंपरिक व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय महोत्सव में किन्नौरी मार्केट में दूनी और रागमोहल दाखो महिला मंडल की सुनीता देवी, कांता देवी, आशा, ज्ञान, गंगा, राम भगति, मथुरा, कमला देवी, सुशीला, छेरिंग लामो और शांति देवी सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि आधुनिकता के दौर में किन्नौरी व्यंजन लुप्त हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने इसे संजोकर महोत्सव में स्वादिष्ट और ताजा पारंपरिक व्यंजनों को परोसा जा रहा है। इसे किन्नौर के लोगों के अलावा अन्य लोगों की ओर से भी काफी पंसद किया जा रहा है और किन्नौरी भोजन का लोग खूब लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किन्नौरी व्यंजन कई बीमारियों को दूर करने के लिए दवा का काम भी करता है। यह ताजा और पौष्टिक भोजन होता है। इसलिए लोग इसकी डिमांड ज्यादा करते हैं। सुनीता देवी ने बताया कि चुल्ली गुटी से बना रेमो थुपका 15 रुपये प्रति कटोरी, नमकीन चाय 10 रुपये, थीस पोले 15 रुपये, होदा 15 रुपये, दु और मार 50 रुपये, चुल्ल फंटिंग 15 रुपये कटोरी, कोदरो होदा और शहद 20 रुपये पीस और खपचे 15 रुपये प्रति कटोरी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed