{"_id":"62f543ae0a210c1b725b2222","slug":"flood-in-dyandli-nlah-four-vehicle-washed-away-rampur-hp-news-sml418154035","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरवा में बारिश से भारी तबाही, चार वाहन बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरवा में बारिश से भारी तबाही, चार वाहन बहे
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। क्षेत्र में वीरवार सुबह हुई भारी बारिश के बाद शाल्वी नदी सहित सभी खड्डें और नाले उफान पर है। इसी दौरान नेरवा बाजार के बीच से होकर बहने वाले दयांडली नाले में बाढ़ के साथ मलबा आने से तीन कारें और एक जीप बह गई जबकि एक कार और एक जीप को मौके पर आये लोगों ने लोहे की जंजीरों से बांधकर बहने से बचा लिया।
नाले में आई बाढ़ के भयंकर रूप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो कारें तो इसके बहाव में बहकर करीब तीन सौ मीटर आगे जाकर मलबे में दब गई। बता दें कि दयांडली नाला बरसात के दिनों में इससे पहले भी कई बार इस तरह की तबाही मचा चुका है। तीन साल पहले भी इसी माह 18 अगस्त को इस नाले में आई बाढ़ में आधा दर्जन वाहन बह गए थे जबकि कई दुकानों में मलबा घुसने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया था।
वीरवार सुबह करीब 3:00 बजे तेज बारिश होने पर कुछ लोग नाले के पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गाड़ियों में लिखे मोबाइल नंबरों पर संपर्क करके नाले में बाढ़ आने की सूचना दी। इसके बाद वाहन मालिकों ने नाले के किनारे से वाहनों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाया, लेकिन नाले के तेज बहाव में चार बह गए जबकि कुछ वाहनों को लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से बहने से बचाया।