फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Five posts of teachers are vacant in Dhar Chandna School

Rampur Bushahar News: धार चांदना स्कूल में शिक्षकों के पांच पद खाली, छात्र पलायन को मजबूर

Mon, 24 Feb 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रिंसिपल का पद भी 2023 से रिक्त, जिन विषयों के अध्यापक वहीं पढ़ने को मजबूर विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू) । कुपवी उपमंडल की दूरदराज की पंचायत धार चांदना के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार चांदना में लंबे समय से अध्यापकों के पांच पद रिक्त चल रहे हैं। कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद खाली होने के कारण छात्र दूसरे स्कूलों को पलायन करने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत धार चांदना के उप प्रधान जोगिंद्र चौहान ने बताया पाठशाला में टीजीटी नॉन मेडिकल नवंबर 2023, टीजीटी मेडिकल जून 2023, लेक्चरर हिस्ट्री और लेक्चरर इंग्लिश 2018 और प्रिंसिपल का पद मार्च 2023 से रिक्त पड़ा है। उन्होंने बताया कि लोग लड़कों को तो दूसरे स्कूलों में पढ़ने के लिए भेज देते हैं, लेकिन लड़कियों को नहीं भेजते। इस कारण अधिकांश छात्र मन पसंद विषयों की पढ़ाई नहीं कर पाते और उन्हें मजबूरन वही विषय पढ़ने पड़ते हैं, जिनके अध्यापक स्कूल में हैं। जोगिंद्र चौहान ने बताया कि इस पाठशाला में न केवल धार चांदना अपितु साथ लगती बाबत पंचायत के बच्चे भी पढ़ते हैं। बाबत पंचायत में माध्यमिक पाठशालाएं तीन हैं, लेकिन उच्च विद्यालय और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एक भी नहीं है। स्टाफ की कमी के कारण दो पंचायतों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। बाबत पंचायत के पूर्व प्रधान पदम शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक चैन सिंह, मोहन लाल पाबुच, धार चांदना पंचायत निवासी समाजसेवी तुलसी राम जमालटा, पूर्व प्रधान आत्मा राम,अनिल राणा, मान सिंह चुहालटा, दिनेश राणा, राम लाल शर्मा आदि ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मांग की है कि पाठशाला में रिक्त पड़े पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed