फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   five km jaam in nh due to landslide near devimode theog

देवी मोड़ के समीप दरकी चट्टानें, एनएच पर लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम

Wed, 10 Nov 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
five km jaam in nh due to landslide near devimode theog
शिमला रामपुर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से बाधित हाईवे।
ठियोग (रामपुर)। शिमला रामपुर नेशनल हाईवे पर ठियोग के समीप देवी मोड़ में भूस्खलन होने से एनएच करीब तीन घंटे बाधित रहा। इस वजह से हजारों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के समय एनएच से कोई वाहन नहीं गुज रहा था। एनएच प्राधिकरण ने सूचना मिलते ही कड़ी मशक्कत के बाद नेशनल हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह पांच बजे के करीब सड़क के ऊपरी तरफ की पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। इसके कारण एनएच-5 भारत-तिब्बत सीमा सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय सड़क से कोई वाहन भूस्खलन की चपेट में नहीं आया। इससे कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

भूस्खलन के कारण सड़क के दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। इससे हजारों लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। एनएच प्राधिकरण ने मशीनों की मदद से करीब छह बजे सड़क को यातायात को खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। मगर मलबा अधिक होने के कारण 11 बजे तक यातायात बहाल नहीं पाया है। एसडीएम सौरभ जस्सल ने बताया कि दोपहर तक एनएच को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed