फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Five grams of 'Chitta' (synthetic drug) seized from a vehicle in Kotkhai

Rampur Bushahar News: कोटखाई में वाहन से पांच ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
दो सिरिंज भी बरामद, दो युवक कोटखाई और एक चंडीगढ़ का रहने वाला
विज्ञापन

पुलिस ने बागी कैंची क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई पुलिस ने बागी कैंची क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पांच ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम शनिवार रात को एनएच-705 पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान, वाहन के सहचालक की तरफ के दरवाजे की जेब से करीब पांच ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसके साथ ही दो सिरिंज भी बरामद हुईं। गिरफ्तार युवकों की पहचान 22 वर्षीय हार्दिक शर्मा, 26 वर्षीय अंकित चौहान और 23 वर्षीय मानव मलिक के रूप पर हुई है। आरोपी हार्दिक और अंकित कोटखाई के निवासी हैं। मानव चंडीगढ़ का रहने वाला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले की जांच चल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article