{"_id":"667ebd4d670bae6b3408d470","slug":"five-girl-students-of-pharmacy-college-rohru-selected-in-multinational-company-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-118053-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू की पांच छात्राओं का बहुराष्ट्रीय कंपनी में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू की पांच छात्राओं का बहुराष्ट्रीय कंपनी में चयन
विज्ञापन
बुहराष्ट्रीय कंपनी के लिए चयनित हुई राजकीय फार्मेसी कालेज की छात्राएं
कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में साक्षात्कार के आधार पर हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू की पांच छात्राओं का चयन बहुराष्ट्रीय कंपनी मकलोएड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड बद्दी में हुआ है। फार्मेसी महाविद्यालय नगरोटा की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत राेहड़ू कॉलेज की तीन छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित छात्राओं में मानवी ठाकुर, साक्षी ठाकुर और सेजल हैं। इस ड्राइव में अंतरराष्ट्रीय दवा कंपनी मकलोएड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड बद्दी ने भाग लिया। सभी चयनित छात्र-छात्राओं को 2.52 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर लिया है। इन सभी प्रशिक्षुओं की तीन महीने की अप्रेंटिसशिप और नौ महीने की ट्रेनिंग होगी। इस दौरान कंपनी वेतन भी देगी। इन तीनों छात्राओं का चयन साक्षात्कार के आधार पर गुणवत्ता नियंत्रक (क्वालिटी कंट्रोल) विभाग में हुआ है । वहीं दो छात्राएं रिया व तन्वीका का चयन हिटरों फार्मास्यूटिकल लिमिटेड बद्दी में एनालिटिकल अनुसंधान एवं विकास विभाग में हुआ है। उन्हें 2.25 लाख रुपये वार्षिक पैकेज कंपनी देगी। यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी रनीव ठाकुर ने दी । महाविद्यालय के निदेशक डॉ. विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षुओं का रुझान उच्चतर शिक्षा की ओर अत्यधिक रहता है। इस महाविद्यालय से विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा के प्रवेश परीक्षा जैसे कि जीपेट, नाईपर, सीयू-सेट को हर वर्ष अधिकतर संख्या में निकालते हैं। कॉलेज से पास हुए विद्यार्थी सहायक आचार्य, औषधि नियंत्रक, औषधि निरीक्षक, शोध विज्ञानिक, फार्मासिस्ट अधिकारी व दवा कंपनी में मैनेजर इत्यादि के पद पर पूरे देश में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।