फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fish stocked in Kurpan Khad and its tributaries

Rampur Bushahar News: कुर्पण खड्ड और सहायक खड्डों में 8300 मछलियां संग्रहित

Fri, 03 Jul 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
fish stocked in Kurpan Khad and its tributaries
कुर्पण खड्ड में ब्राउन ट्राउट मछली का बीज डालते मत्स्य विभाग और स्थानीय जन प्रतिनिधि। संवाद
निरमंड(कुल्लू)।
विज्ञापन

कुर्पण खड्ड में 31 जुलाई 2024 की रात को बाढ़ आने से खड्ड में पल रही लोकल ट्राउट मछलियां भारी बाढ़ आने से बह गई थीं। इसके बाद मत्स्य विभाग कुल्लू के विशेषज्ञों ने पाया कि खड्ड में मछलियों का बीज तक नहीं रहा। इसकी भरपाई के लिए मत्स्य विभाग कुल्लू ने शुक्रवार को कुर्पण खड्ड, इसकी सहायक खड्डों, नालों सराहन और ढमार नाले में ब्राउन ट्राउट मछलियों का बीज छोड़ा गया। चायल पंचायत के नव निर्वाचित प्रधान देवी सिंह ठाकुर के आग्रह पर ब्राउन ट्राउट प्रजाति की 8300 मछलियां खड्ड में संग्रहित की गई। वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी दुनी चंद आर्य ने बताया कि इस इलाके से मांग की गई थी कि ब्राउन ट्राउट मछलियों का बीज कुर्पण खड्ड में डाला जाए। उन्होंने क्षेत्र वासियों से और पंचायत प्रधानों से विशेष अनुरोध किया है कि इसकी देखभाल में अपना योगदान दें, ताकि आने वाले समय में नदी में अधिक से अधिक मात्रा में मछली मिल सके और किसी भी अवैध तरीके अपनाकर मछली का शिकार न हो, इसके लिए विभाग का सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed