{"_id":"67ab561ab29f8aa1cb0e20f0","slug":"fish-are-being-caught-due-to-current-in-giri-khad-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-129679-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गिरि खड्ड में करंट से हो रहा मछलियों का शिकार, गांव में आपूर्ति हो रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गिरि खड्ड में करंट से हो रहा मछलियों का शिकार, गांव में आपूर्ति हो रही बाधित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू) । गिरि खड्ड में कुछ लोग बिजली की तारों से करंट लगाकर मछलियों का शिकार कर रहे हैं। इस कारण गांव में बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। ऐसे गैर कानूनी कार्य से एक साल पहले पिता-पुत्र की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, गिरि खड्ड के करीब पंद्रह किलोमीटर क्षेत्र में लोगों के बगीचों व खेतों में काम करने वाले मजदूर रात के समय मौका देख कर करंट से मछलियों का शिकार करते हैं। खड्ड से मछलियों को मार पर बाजार व गांव में लोगों के बेचा जाता है। रात को नेपाल मूल के मजदूर गिरि खड्ड के साथ बिजली के खंभे से तारे जोड़पर पानी में करंट डाल कर मछलियों को पकड़ते हैं। बिजली की तारों में लोड बढ़ने के करण लगातार ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ जाते हैं। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र की लोगों ने बिजली बोर्ड व पुलिस से आग्रह किया है कि वह रात के समय गिरि खड्ड के आसपास नियमित गश्त लगाएं। जिस तरह से गिरि खड्ड के किनारे बिजली तार नदी तक बिछाई जाती है, उससे पैदल चलने वाले आन लोगों को भी करंट लगने का खतरा है ।
उनके पास अभी तक इसकी जानकारी नहीं थी। अब कनिष्ठ अभियंता व कर्मचारियों को गिरि खड्ड के साथ लगे खंभों का निरीक्षण करने के लिए भेजा जाएगा। ऐसे कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । - वरुण धीमान, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड कोटखाई