{"_id":"6a05a35f703d1184530fa26d","slug":"first-rehearsal-programme-held-in-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-160216-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चुनाव अधिकारियों और कर्मियों को दिया\nमतदान केंद्रों के संचालन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चुनाव अधिकारियों और कर्मियों को दिया
मतदान केंद्रों के संचालन का प्रशिक्षण
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
रोहडू में मतदान के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते अधिकारी ट्रैनर। संवाद
Link Copied
रोहड़ू में प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
रोहड़ू। बीफार्मेसी कॉलेज रोहड़ू में वीरवार को पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के लिए प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी धर्मेश रामोत्रा ने की। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान केंद्रों के संचालन, निर्वाचन सामग्री के उपयोग, मतपत्र प्रबंधन और मतगणना संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने और निर्वाचन कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर नायब तहसीलदार लोकेंद्र सिंह और पंचायत इंस्पेक्टर रोहड़ू गुलाब सिंह ने मतदान केंद्र की स्थापना, मतदाता पहचान, मतपत्र जारी करने की प्रक्रिया, मतदान उपरांत सीलिंग एवं मतगणना संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर लगभग 400 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।