फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   First block-level meeting of the Outsourced Employees' Union for the Jubbal-Rohru region

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में आउटसोर्स कर्मचारियों ने उठाई स्थायी नीति की मांग, सरकार को दो माह का अल्टीमेटम

Sun, 13 Sep 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सरस्वतीनगर में हुई आउटसोर्स कर्मचारी संघ की जुब्बल-रोहड़ू क्षेत्र की पहली ब्लॉक स्तरीय बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश संयुक्त आउटसोर्स कर्मचारी संघ की जुब्बल-रोहड़ू क्षेत्र की पहली ब्लॉक स्तरीय बैठक रविवार को सरस्वतीनगर में हुई। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों के आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने सरकार से 58 वर्ष तक नौकरी की सुरक्षा और स्थायी नीति बनाने की मांग की। संघ ने कहा कि वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को ठेकेदार बदलने के कारण रोजगार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग भी उठाई। बैठक में संगठन को ब्लॉक स्तर से मजबूत करने पर जोर दिया गया। कर्मचारियों को एकजुट कर आगामी संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई। संघ पदाधिकारियों ने 25 अगस्त को शिमला में हुए धरना-प्रदर्शन पर चर्चा की। उन्होंने 27 अगस्त को मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश नेतृत्व की बैठक का भी जिक्र किया। संगठन ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से नीति बनाने को लेकर सकारात्मक रुख सामने आया है। संघ ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द कर्मचारियों के हित में ठोस और सम्मानजनक नीति बनाएगी।

बैठक में मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज से हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी बहाली का मुद्दा उठा। संघ ने सरकार से इन कर्मचारियों को जल्द वापस नियुक्त करने की मांग की। कार्यस्थल पर जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवारों को उचित मुआवजा देने की बात कही गई। दिव्यांग हुए कर्मचारियों के परिवारों को भी मुआवजा और एक पात्र सदस्य को रोजगार देने की मांग की गई। संघ ने सरकार को अपनी मांगों पर विचार करने के लिए दो माह का समय दिया है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में ठोस नीति नहीं बनी तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में प्रत्येक ब्लॉक में बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इन बैठकों में कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद जिला और प्रदेश स्तर पर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article