{"_id":"6ad5f949424a8c31d70a6e19","slug":"fire-tenders-will-be-deployed-at-the-lavi-fair-to-tackle-fire-incidents-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-172811-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लवी मेले में आग से निपटने के लिए तैनात होंगे दमकल वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लवी मेले में आग से निपटने के लिए तैनात होंगे दमकल वाहन
विज्ञापन
. चालकों की कमी दूर करने के लिए दो एंबुलेंस में होमगार्ड जवानों की होगी तैनाती
. सांस्कृतिक संध्याओं के लिए बिजली का बैकअप भी रहेगा उपलब्ध
. शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाने के लिए आपदा मित्रों की भी ली जाएगी मदद
. अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की व्यवस्था बनाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में 11 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय लवी मेला शुरू हो रहा है। मेला कमेटी और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर ली हैं। मेले की सभी व्यवस्थाओं को बराबर बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कई निर्णय लिए हैं। मेले के दौरान आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग समेत क्षेत्र में बनी जल विद्युत परियोजनाओं में तैनात दमकल वाहनों का भी उपयोग किया जाएगा। आग से बचाव के लिए एसजेवीएन की रामपुर और नाथपा झाकड़ी परियोजना के दमकल वाहनों की मदद ली जाएगी। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी लवी मेला कमेटी अध्यक्ष एवं जिला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने निर्देश जारी किए हैं। रामपुर में प्रमुख व्यापारिक एवं ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी के लिए अब 22 दिन शेष रह गए हैं। इस व्यापारिक मेले के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। हाल ही में आयोजित बैठक के दौरान उपायुक्त शिमला ने शांति, सुरक्षा, कानून एवं यातायात व्यवस्था, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और आग की घटनाओं से निपटने के पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। अग्निशमन विभाग रामपुर के पास दमकल वाहनों की कमी को देखते हुए उपायुक्त ने 412 मेगावाट रामपुर और 1500 मेगावाट नाथपा-झाकड़ी परियोजना प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि एक माह की अवधि तक दोनों परियोजनाओं में तैनात दमकल वाहनों को लवी में तैनात किया जाए। साथ ही खनेरी अस्पताल में चालकों की कमी को देखते हुए यहां तैनात चार में से दो एंबुलेंस में गृह रक्षा विभाग के जवानों को बतौर चालक तैनाती को कहा गया है, ताकि मेले के दौरान तुरंत उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सके। मेले के दौरान आयोजित की जाने वाली चार सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान बिजली गुल होने की समस्या होती है। ऐसी स्थिति में दर्शकों और कलाकारों को परेशानी न हो, इसके लिए उपायुक्त ने बैकअप की सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा है, ताकि सांस्कृतिक संध्याओं में कोई खलल न पड़े। मेले के दौरान कानून और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 300 पुलिस जवान तैनात होंगे। इसके अलावा उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आपदा मित्रों की मदद लेने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात और शांति बनाए रखने के लिए आपदा मित्रों की मदद ली जाएगी। इन वालेंटियरों के लिए बाकायदा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। मेला कमेटी की ओर से किए जा रहे इन फेरबदलों से मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं में सुधार होगा।