{"_id":"5f34136e8ebc3e3ca74d2b9a","slug":"fire-rampur-hp-news-sml3415201152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग के घूंड में तीन भाइयों के मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग के घूंड में तीन भाइयों के मकान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगती घूंड पंचायत के धूक्खर गांव में रात करीब 9:45 बजे आग लग गई। अग्निकांड में पंचायत प्रधान बेली राम झांगटा और उनके भाई राजू के अलावा तीसरे भाई का घर भी आग की भेंट चढ़ गया।
जानकारी के मुताबिक इस भीषण अग्निकांड में 20 कमरों के अलावा तीन पशुओं के भी जिंदा जलने की सूचना है। वहीं, एसडीएम ठियोग केके शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम को भेज दिया गया। साथ ही छैला चौकी से पुलिस भी मौके के लिए रवाना हो गई। घटना का पता चलते ही साथ लगते इलाके के सभी गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। अग्निकांड में पांच परिवार बेघर हो गए हैं। 19 लोगों के सिर से छत छिन गई है। आग से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग का दल नुकसान का जायजा लेने जुटा हुआ है और प्रभावितों की प्रशासन हरसंभव मदद करेगा। उधर, विधायक बलबीर वर्मा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को 20 हजार का राशन अपनी निधि से दिया।