{"_id":"67d6c2f114f4f77b64095c42","slug":"fire-incident-on-saranh-pulbahal-road-chaupal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-131567-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सरांह-पुलबाहल मार्ग पर बने ढारे चढ़े आग की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सरांह-पुलबाहल मार्ग पर बने ढारे चढ़े आग की भेंट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल तहसील के सरांह-पुलबाहल मार्ग पर मडाह में रविवार सुबह सड़क किनारे बने चार ढारे आग से जलकर राख हो गए। इन ढारो में ढाबे और दुकानें चल रहीं थी। मडाह से एक पैदल रास्ता चूड़धार मंदिर के लिए जाता है और वहीं से पुलबाहल के लिए भी सड़क जाती है। ये ढारे गर्मियों के दिनों में रात-दिन खुले रहते हैं, जबकि सर्दियों के दिनों में दिन के समय ही कुछ ढाबे खुलते हैं। जानकारी के अनुसार, आग की घटना से कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन ढारों में रखा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने कहा कि पटवारी को मामले में जांच के आदेश दिए हैं। प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जाएगी।