फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Fire incident in Rarang, Reckong Peo incident, Fire incident in Pooh, Kinnaur

Rampur Bushahar News: रारंग में तीन कमरों का पुश्तैनी मकान चढ़ा आग की भेंट

Wed, 29 Jan 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fire incident in Rarang, Reckong Peo incident, Fire incident in Pooh, Kinnaur
किन्नौर की रारंग पंचायत में तीन कमरों के मकान में भडक़ी आग। संवाद
बुधवार सुबह 11 बजे पेश आई घटना, करीब सात लाख के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी

पूह (किन्नौर)। ऊपरी हिमाचल में सर्दियों में आग की घटनाएं काफी बढ़ रही हैं। किन्नौर जिला भी काफी संवेदनशील है, क्योंकि यहां अधिकतर मकान लकड़ी से बने हैं। इन्हें आग लगने पर बचाना मुश्किल हो जाता है। जिले के रारंग गांव में बुधवार सुबह एक तीन कमरों का पुश्तैनी मकान आग की भेंट चढ़ गया। लकड़ी से बना मकान आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब सात लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। मकान में रह रहे लोगों को प्रशासन ने फौरी राहत जारी कर दी है। पुलिस थाना मूरंग की जानकारी के मुताबिक, जिले के पूह खंड की रारंग पंचायत में बुधवार सुबह करीब 11 बजे चंद्रभगत नेगी के पुश्तैनी मकान में अचानक आग लग गई। लकड़ी से बने मकान को आग ने देखते ही देखते पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। मकान में रह रहे किरायेदार आग लगने की भनक लगते ही मकान से बाहर निकले। ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो रारंग गांव के सभी युवा और ग्रामीण एकजुट होकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सतर्कता से साथ लगने मकानों को बचा लिया गया। हालांकि, ग्रामीणों ने रिकांगपिओ से अग्निशमन वाहन भी मंगवाया था, लेकिन अग्निशमन वाहन के पहुंचने तक ग्रामीणों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया लिया था। इस घटना में एक मंजिला मकान के तीन कमरे जल कर राख हो गए। इनमें से दो कमरों में किरायेदार रहते थे। उनका कमरों में रखा सामान और खाद्य सामग्री आग की भेंट चढ़ गई है। किरायेदार वीना देवी और कमल को प्रशासन ने राहत सामग्री जारी की है। वहीं, घटना की सूचना पंचायत प्रधान राजेंद्र नेगी ने पुलिस थाना मूरंग को दी और सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा है और आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है।

प्रशासन ने प्रभावितों को दी फौरी राहत

रारंग पंचायत प्रधान राजेंद्र नेगी ने बताया कि आग की चपेट में आने से चंद्रभगत नेगी का मकान जल गया है। ग्रामीणों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझाने के लिए अग्निशमन वाहन भी मंगवाया गया था, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। तहसीलदार पूह नानक राम नेगी ने बताया कि रारंग में लकड़ी से बना पुश्तैनी मकान आग की भेंट चढ़ा है। मकान में रहने वाले प्रभावित किराएदारों को प्रशासन ने राशन सामग्री और बर्तन दिए हैं। प्रभावित मकान मालिक को जल्द ही राहत राशि जारी की जाएगी। इस घटना में करीब सात लाख रुपये का नुकसान का आकलन किया गया है।

किन्नौर की रारंग पंचायत में तीन कमरों के मकान में भडक़ी आग। संवाद

किन्नौर की रारंग पंचायत में तीन कमरों के मकान में भडक़ी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed