फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Fire incident in Jiskoon village of Dodra Kwar, administration provided relief to the affected.

Rampur Bushahar News: आग से दो घर और दुकान जली, लाखों का नुकसान

Wed, 12 Jun 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Fire incident in Jiskoon village of Dodra Kwar, administration provided relief to the affected.
जिस्कून गांव में  आग से जला      घर
डोडरा क्वार के जिस्कून गांव में हुई घटना, प्रशासन ने प्रभावितों को फौरी राहत दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। डोडरा क्वार उपमंडल के जिस्कून गांव में मंगलवार देर रात आग से दो घर और एक दुकान जल गई। घर के एक कमरे में आयुर्वेदिक विभाग का औषधालय भी जल कर राख हो गया। प्रशासन ने प्रभावितों को फौरी राहत दी है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को पहले आग सुंदर सिंह के मकान को लगी। इसी मकान की निचली मंजिल में शौंकी राम की दुकान भी जल गई। घर लकड़ी के बने होने के कारण ग्रामीणों के प्रयासों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस घर के साथ बना ईश्वर सिंह का घर भी आग की चपेट में आ गया। ईश्वर सिंह के घर में सरकार का आयुर्वेदिक औषधालय चल रहा था। इस आयुर्वेदिक औषधालय में दवाइयां और अन्य सभी सामान जलकर राख हो गया। इस दुर्घटना में दोनों घरों का पूरा सामान जल गया है। दुर्घटना के समय परिवार के लोग दूसरे घर में रह रहे थे। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग का केंद्र क्वार दूर होने के कारण घटना स्थल तक पहुंचने से पहले पूरे घर आग की चपेट में आ चुके थे। घटना की सूचना के बाद क्वार उपमंडल मुख्यालय से प्रशासन की टीम की ओर से नायब तहसीलदार ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने 18 लाख रुपए के करीब के नुकसान का आकलन किया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि आग से सुंदर सिंह का चार लाख रुपये, शौंकी राम का छह लाख और ईश्वर सिंह का चार लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। इसके अलावा आयुर्वेदिक औषधालय में करीब दो लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। नायब तहसीलदार जय किशन ने बताया कि प्रभावितों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed