फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fire incident in chopal

चौपाल के धबास में आग से मकान राख, तीन दुकानों को नुकसान

Fri, 01 Nov 2019 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
fire incident in chopal
धबास गांव के एक घर में शुक्रवार सुबह के समय लगी आग - फोटो : RAMPUR-HP
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत धबास में आग की घटना में मकान जलकर राख हो गया है। इससे आसपास की दो दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। प्रशासन की टीम ने मौके का जायजा लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह तीन बजे के आसपास पड़ोसियों ने धबास निवासी सुंदर सिंह पुत्र मगनी राम के मकान से आग की लपटें उठतीं देखीं। आग पर काबू पाने की लोगों ने पूरी कोशिश की लेकिन मकान को जलने से नहीं बचाया जा सका। सूचना के बाद दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा। बावजूद इसके मकान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग की भेंट चढ़े मकान के साथ बने दो मंजिला लकड़ी के मकान और चार दुकानों को जलने से बचा लिया। यहां भी आग भड़क गई थी। लेकिन समय रहते इसे काबू कर लिया गया। सुंदर सिंह के अलावा दुकानदार केवल राम पुत्र बंसी लाल, सोहन सिंह पुत्र मंगत राम और भोपिंदर सिंह पुत्र भीम सिंह की दुकान को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य मंगतराम शर्मा ने कहा कि यह धबास बाजार में इस साल आग की यह तीसरी घटना है। डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल ने आग से मकान जलने कि पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने कहा कि संबंधित कानूनगो और पटवारी को नुकसान का आकलन करने और फौरी राहत प्रदान करने के लिए मौके पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed