{"_id":"6728acbbd08ed7278706182b","slug":"fire-department-rampur-rampur-bushahr-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-124175-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अग्निशमन विभाग को जल्द मिलेगा अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अग्निशमन विभाग को जल्द मिलेगा अपना भवन
विज्ञापन
विकास की खबर
तीन करोड़ की लागत से रामपुर में बन रहा बहुमंजिला भवन, नए साल में विभाग को मिलेगा अपना भवन
रामपुर और निरमंड उपमंडल के हजारों लोगों को मिलेंगी बेहतर सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर और निरमंड उपमंडल के हजारों लोगों को जल्द ही अग्निशमन विभाग की बेहतर सेवाएं मिल पाएंगी। रामपुर शहर में करोड़ाें की लागत से अग्निशमन विभाग का बहुमंजिला भवन बनकर तैयार हो रहा है। नव वर्ष पर इस भवन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस अग्निशमन विभाग के इस भवन में जहां दमकल वाहनों को खड़े करने की सुविधा मिलेगी, वहीं विभाग के कार्यालय सहित अधिकारी और कर्मचारियों के लिए ठहरने की सुविधा भी होगी। वर्तमान में यह अग्निशमन विभाग रामपुर के एक हेरिटेज भवन के एक कमरे में चल रहा है। अपना भवन मिलने से जहां अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा, वहीं नेशनल हाईवे-पांच पर स्थित इस भवन से विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से निपटने में आसानी होगी।
90 प्रतिशत कार्य पूरा
वर्तमान में रामपुर स्थित जिस कमरे में अग्निशमन विभाग चल रहा है, वहां बैठने सहित कार्यालय संबंधी कार्यों को निपटाने में कर्मचारियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कर्मचारियों और लोगों की सुविधा को देखते हुए इस बहुमंजिला भवन का निर्माण कार्य 2022 में शुरू किया था। वर्तमान में भवन का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। भवन में बिजली, पानी, पार्किंग और टाइल्स लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2025 में यह भवन को अग्निशमन विभाग को सौंप दिया जाएगा।
रामपुर में अभी 23 कर्मचारी तैनात
अग्निशमन विभाग में वर्तमान में 23 कर्मचारी तैनात हैं। विभाग के पास दो बड़े अग्निशमन वाहन, एक छोटा वाहन और एक बाइक उपलब्ध है। इनसे कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल सहित रामपुर, ननखड़ी, 15/20, सराहन, देवठी, दरकाली, लालसा, नरेण, डंसा और काशापाट सहित अन्य क्षेत्रों में आग की घटनाओं के वक्त मदद पहुंचाई जाती है।
विज्ञापन
अब तक भवन बनाने में तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च हो चुकी है। निर्माण राशि में इजाफा हो सकता है। वर्ष 2025 में विभाग को अपना भवन मिल जाएगा। - अशोक कुमार शर्मा, अधिकारी, अग्निशमन विभाग रामपुर