फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Fifth person injured in Kwanu bus accident dies

Rampur Bushahar News: क्वाणू बस हादसे में घायल पांचवें व्यक्ति ने तोड़ा दम

Tue, 17 Feb 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
उपचार के बाद घर पर ले रहा था स्वास्थ्य लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उत्तराखंड के क्वाणू में तीन फरवरी को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की हुई बस दुर्घटना में घायल पांचवें व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नेरवा तहसील के क्चारला गांव निवासी 49 वर्षीय नेक मुहम्मद पुत्र नूर मुहम्मद को सिविल अस्पताल विकास नगर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर किया गया था। वहां कुछ दिन के उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया था। 21 दिन के बाद दोबारा चेकअप के लिए अस्पताल बुलाया गया था। बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बता दें कि इसी दुर्घटना में उनकी पत्नी यास्मीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। नेरवा डिपो के ट्रैफिक मैनेजर अनिल शर्मा जिनके पास डिपो के डिवीजन मैनेजर का भी चार्ज है, ने निगम की ओर से उनके परिजनों को बीस हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed