फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Female bear roams the forest with cubs, villagers panicFemale bear roams the forest with cubs, villagers panic

Rampur Bushahar News: नित्थर स्कूल के साथ जंगल में मादा भालू की दस्तक से बढ़ा खतरा

Sun, 07 Jun 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मादा भालू शावक के साथ घूम रही जंगल में, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर के साथ के जंगल में मादा भालू शावकों के साथ घूमती दिखाई दे रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। चेबड़ी और झल्ली गांव की महिलाएं जंगल में घास लाने जाती हैं। इसके अलावा सुबह और शाम को बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घूमने जाते हैं। मादा भालू कभी भी हमला कर सकती है। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को डर के साये में आवाजाही करनी पड़ रही है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि कोई अनहोनी घटना न हो। उधर, रेंज ऑफिसर वन सर्कल नित्थर सोहन लाल नेगी ने कहा कि इसके बारे शिकायत मिली है। जल्द ही यहां पर पिंजरा लगाने की कोशिश की जाएगी। जहां यह मादा भालू है, वह ढांक की तरफ है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस जगह पर सचेत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article