{"_id":"65d351cf30ecad10ab002e04","slug":"fear-of-murder-in-nerwa-goldsmiths-body-found-in-tank-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-112415-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेरवा में सुनार का टंकी में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेरवा में सुनार का टंकी में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मौके पर खून के छींटे भी मिले, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। नेरवा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका पानी की टंकी में शव मिला। घटनास्थल पर खून के छींटे मिलने से हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य की जांच के लिए शिमला से फाेरेंसिक टीम बुलाई गई है।
बताया जा रहा है कि बिहार का गगन नेरवा में सोने की दुकान करता था। फोन बंद होने पर परिजनों ने नेरवा में पड़ोसियों से संपर्क किया। वह अपने कमरे में नहीं मिला। तलाशी की तो शव पानी की टंकी से दिखाई दिया। मूल रूप से बिहार का रहने वाला गगन नेरवा में सुनार का काम करता था। इस मामले में हत्या का अंदेशा में जताया जा रहा है। मौके पर खून के छींटे भी मिले हैं। मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। एसडीपीओ चौपाल ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर फोरेंसिक टीम जुन्गा को भी सूचित किया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। मामला हत्या का है या नहीं इसका खुलासा जांच के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध होने के कारण इसकी हर पहलू पर जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।