फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Farmers took out a protest rally in Nirmand

Rampur Bushahar News: निरमंड में किसानों ने निकाली विरोध रैली

Mon, 28 Apr 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers took out a protest rally in Nirmand
निरमंड में किसान सभा धरना प्रदर्शन करते हुए। संवाद
निरमंड (कुल्लू) । हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के आह्वान पर सोमवार को किसानों ने जमीन की बेदखली और बाड़बंदी के विरोध में निरमंड में रैली निकाली। तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया और प्रदेश सरकार को मांग पत्र भी दिया गया। इस प्रदर्शन को किसान सभा निरमंड ब्लॉक के अध्यक्ष देवकी नंद, सेब उत्पादक संघ के राज्य सचिव पुराण ठाकुर, दुर्गा नंद और सन्नी राणा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों को बेदखल कर उनके जीने के अधिकार को छीन रही है। आज जिन परिवारों को बेदखल किया जा रहा है, वो बहुत ही गरीब व कम भूमि वाले परिवार हैं। सरकार गरीबों को निशाना बनाकर उनके मकानों को सील कर उन्हें बेघर करने का काम कर रही, जिसका किसान सभा विरोध करती है। प्रदेश सरकार किसानों का पक्ष कोर्ट में मजबूती से नहीं रख पा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सरकार इस पर रोक नहीं लगाती है, तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर परमिंदर, रमेश, निहाल चंद, देवी चंद, मोहर सिंह, दीप चंद, नीटू, जोगिंदर, डोला राम, पूर्वा देवी, ऊषा, ख्याला नंद, मणि देवी, संदीपा, राजकुमारी, रुकमणि व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed