फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   farmer awarded for medicinal plantation in rohal rohru

औषधीयखेती करने वाले किसानों को किया सम्मानित

Wed, 03 Nov 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
farmer awarded for medicinal plantation in rohal rohru
रोहल गांव में औषधीय खेती करने वाले किसाना एक कार्यक्रम के दौरान - फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। चिड़गांव तहसील की ग्राम पंचायत रोहल की त्रिदेव औषधीय उत्पादन सोसायटी ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। भगवान धनवंतरि जयंती पर संस्था से जुडे़ किसानों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में औषधीय खेती से जुडे़ 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आयूष विभाग के डॉ. मोहिंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने गांव में औषधीय खेती में सराहनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। डॉ. मोहिंद्र ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों को औषधीय खेती और पौधों के गुण, उपयोगिता और लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

सोसायटी के प्रधान कृपाल सिंह ने इस कार्य में जुटे सभी किसानों से आग्रह किया कि देश की आर्थिकी के साथ अपने क्षेत्र को स्वावलंबी बनाने के लिए औषधीय खेती को बढ़ावा देना जरूरी है। इसके लिए सभी को दृढ़ संकल्प के साथ मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा इस खेती में आगे आने से दूरदराज क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ेगी। इसके साथ हमारी पीढ़ी भी स्वस्थ रहेगी। इस मौके पर सोसायटी की उपप्रधान अंजना चौहान, कोषाध्यक्ष अंकिता और सचिव सन्नी मेहता सहित संस्था से जुडे़ सभी किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed